फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat News: Ahmedabad Cyber Crime Branch arrested AIMIM spokesperson Danish Qureshi

Gujarat News: AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी गिरफ्तार, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Wed, 18 May 2022 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 18 May 2022 02:22 PM IST
सार

दानिश कुरैशी ने ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन
Gujarat News: Ahmedabad Cyber Crime Branch arrested AIMIM spokesperson Danish Qureshi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

गुजरात में AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से की गई है। जानकारी के मुताबिक, दानिश कुरैशी ने ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, दानिश कुरैशी ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



साइबर क्राइम के सहायक पुलिस आयुक्त जेएम यादव ने मीडिया को बताया कि दानिश कुरैशी नाम के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में दानिश कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर सवाल उठाया था। इस पर उन्होंने अभद्र टिप्पणी की। पुलिस अधिकारी ने बताया, दानिश के ट्वीट से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया दानिश के खिलाफ दो पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed