फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Mother-son duo die, father survives suicide bid over financial woes in Vadodara

Gujarat: वडोदरा में आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश; मां-बेटे की मौत, पिता बाल-बाल बचे

Tue, 01 Aug 2023 07:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Aug 2023 07:59 PM IST
सार

Gujarat: वडोदरा शहर में मंगलवार को एक महिला और उसके बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि उसका पति अपने घर में आत्महत्या करने के प्रयास में बच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Gujarat: Mother-son duo die, father survives suicide bid over financial woes in Vadodara
आत्महत्या के प्रयास में बाल-बाल बचा व्यक्ति। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वडोदरा शहर में मंगलवार को एक महिला और उसके बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि उसका पति अपने घर में आत्महत्या करने के प्रयास में बच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों के परिवार ने कथित तौर पर अपनी वित्तीय परेशानियों के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। एक अधिकारी ने बताया कि नैना पांचाल (50 वर्षीय) और उसका बेटा मितुल (27 वर्षीय) अपने किराए के घर में मृत पाए गए, जबकि उनके पति मुकेश (60 वर्षीय) की गर्दन पर गला रेतने की कोशिश में गहरा घाव हो गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभय सोनी ने बताया कि नैना ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली, जबकि मितुल का शव आज सुबह घर की छत से लटका मिला। उन्होंने कहा कि परिवार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वे किराया देने में असमर्थ थे और उन पर घर खाली करने का दबाव था। 
 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि मुकेश सिक्योरिटी गार्ड था और मितुल बेरोजगार था। उन्हें परिवार का पेट पालने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। पुलिस ने बताया कि मौत का पता तब चला जब उसी इमारत में रहने वाली मकान मालिक की पत्नी ने मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनी और मुकेश को उसके फ्लैट के बाहर खून से लथपथ पाया।
 

उन्होंने बताया कि मुकेश ने रोते हुए कहा कि उसकी पत्नी और बेटे ने आत्महत्या कर ली है और उसने खुद को मारने के लिए अपना गला रेतने की कोशिश की, जिसके बाद उसने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया। डीसीपी ने बताया कि नैना घर के अंदर कीटनाशक की बोतल के साथ जमीन पर पड़ी मिली, जबकि उसका बेटा छत से लटका हुआ था।
 

उन्होंने बताया कि शहर के रावपुरा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed