{"_id":"607aac68380df522a6458e48","slug":"gujarat-morwa-hadaf-assembly-by-election-know-all-detail-about-candidates-voting-share-political-analysis","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मोरवा हदाफ विधानसभा उपचुनाव में शाम साढ़े छह बजे तक 39.56 फीसदी मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मोरवा हदाफ विधानसभा उपचुनाव में शाम साढ़े छह बजे तक 39.56 फीसदी मतदान
Sat, 17 Apr 2021 06:52 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:52 PM IST
सार
- गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस उपचुनाव में 2.19 लाख मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के पंचमहाल जिले की मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर शनिवार को उपचुनाव के दौरान शाम साढ़े छह बजे तक 39.56 फीसदी मतदान हुआ है । यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइंस का रखा ध्यान
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस उपचुनाव में 2.19 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से शाम साढ़े छह बजे तक 39.56 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। मतदान शाम छह बजे चलेगा। इस निर्वाचन क्षेत्र में 329 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते एक-दूसरे के बीच दूरी बनाए रखने के लिए हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या एक हजार तक सीमित कर दी गई है।
विज्ञापन
इस वजह से हो रहा उपचुनाव
निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिह खांट को अवैध जाति प्रमाणपत्र सौंपे जाने पर (विधानसभा की सदस्यता के लिए) अयोग्य ठहराए जाने के बाद मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। यह अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट है। यहां दो मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन