{"_id":"677bf86ac8562162c7065625","slug":"gujarat-mob-attacks-police-station-seeking-public-parade-of-murder-accused-several-detained-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: हत्या के आरोपियों की परेड कराने की मांग को लेकर भीड़ ने थाने पर किया हमला, हिरासत में लिए गए 52 लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: हत्या के आरोपियों की परेड कराने की मांग को लेकर भीड़ ने थाने पर किया हमला, हिरासत में लिए गए 52 लोग
Mon, 06 Jan 2025 09:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट (गुजरात)
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:06 PM IST
सार
Gujarat: गुजरात के राजकोट में सोमवार को एक भीड़ ने हत्या के आरोपियों को शहर में सार्वजनिक रूप से घुमाने की मांग करते हुए थाने पर पत्थरबाजी की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के राजकोट में सोमवार को एक भीड़ ने हत्या के आरोपियों को शहर में सार्वजनिक रूप से घुमाने की मांग करते हुए थाने पर पत्थरबाजी की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राजकोट (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह के मुताबिक, इस घटना में कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया, हमले में तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थिति को दो घंटे बाद काबू किया गया। हमने हल्का बल प्रयोग किया और करीब 52 लोगों को हिरासत में लिया। हमने दस आंसू गैस के गोले फेंके और लाठीचार्ज किया। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, हमने हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। आज सुबह हम आरोपियों को अपराध स्थल पर ले जाकर दोबार सीन क्रिएट करने के लिए ले गए। तभी मृतक के समुदाय के लोग थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों को शहर मं घुमाने की मांग करने लगे, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। अधिकारी ने बताया, पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन