{"_id":"5a4cbf944f1c1b4f198b499b","slug":"gujarat-minister-purshottam-solanki-is-not-happy-with-bjp-after-nitin-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पहले डिप्टी CM की अनदेखी, अब भाजपा हाईकमान से नाराज हुआ ये दिग्गज नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: पहले डिप्टी CM की अनदेखी, अब भाजपा हाईकमान से नाराज हुआ ये दिग्गज नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Purshottam Solanki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तभी से उनके शीर्ष नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। डिप्टी सीएम नितिन पटेल के नाराज होने के बाद अब कोली समाज से ताल्लुक रखने वाले और पांच बार के विधायक चुने गए पुरुषोत्तम सोलंकी ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह भी उन्हें दिए गए विभाग से खुश नहीं है। उन्होंने पार्टी एक से ज्यादा और बेहतर विभागों की मांग की है।
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा कि 'यह मेरे नहीं बल्कि पूरे कोली समाज का मामला है। कोली समुदाय मुझे दिए गए विभाग से खुश नहीं। जो समुदाय कहेगा मैं वैसा ही करूंगा।'
विज्ञापन
वहीं आज सुबह पुरुषोत्तम के भाई और पूर्व भाजपा नेता हीरा सोलंकी इस मांग को लेकर समर्थकों के साथ गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर भी इकट्ठा हुए। बता दें कि सरकार बनने के बाद पार्टी आलाकमान ने विजय रूपाणी को सीएम तो नितिन पटेल को डिप्टी सीएम घोषित किया।
विज्ञापन
नितिन को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। कैबिनेट में अपनी पसंद का मंत्रालय नहीं मिलने के कारण नितिन पटेल कार्यभार संभालने में देरी कर रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत और सरकार में उनके हैसियत के मुताबिक नंबर दो का मंत्रालय दिए जाने के आश्वासन के बाद पटेल कार्यभार संभालने के लिए तैयार हुए थे।