फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Hospital Fire News massive fire erupted at covid 19 hospital many patients lost their lives and many shifted to others

गुजरात: अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग, हिरासत में ट्रस्टी और वार्ड ब्वॉय

Thu, 06 Aug 2020 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 06 Aug 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ahmedabad Hospital Fire News massive fire erupted at covid 19 hospital many patients lost their lives and many shifted to others
श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग - फोटो : ANI

अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई। एसीपी एलबी जला, (बी-डिवीजन) ने बताया कि अस्पताल के ट्रस्टी भरत महंत और एक वार्ड बॉय को नवरंगपुरा पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि का एलान किया है।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना पर जेसीपी राजेंद्र असारी ने कहा, 'हम जांच में आग और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं। अस्पताल के एक ट्रस्टी से पूछताछ की जा रही है।' 
विज्ञापन



गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, 'प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आईसीयू यूनिट में आग लगी थी। आग के कारण पांच पुरुषों और तीन महिलाओं की जान चली गई।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, 'अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं। आशा करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी और मेयर बिजल पटेल से स्थिति के बारे में बात की। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।'
 

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं आग लगने से घायल हुए मरीजों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने भी किया मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

रुपाणी ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) संगीता सिंह जांच का नेतृत्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed