फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat man sentenced to death for rape and murder of 11 year old deaf mute cousin news in Hindi

गुजरात: 11 साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या, दोषी को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा

Wed, 27 Apr 2022 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 11:04 PM IST
सार

आरोपी ने पहले घर की रसोई में अकेला पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने पीड़िता की हत्या कर दी ताकि वह किसी को कुछ बता न सके।

विज्ञापन
Gujarat man sentenced to death for rape and murder of 11 year old deaf mute cousin news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गुजरात में एक एक विशेष पॉक्सो अदालत ने बुधवार को एक ऐसे व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई जिस पर बनासकांठा जिले में साल 2020 में अपनी मूक बधिर रिश्तेदार से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का आरोप था। यह घटना जिले के दांतीवाड़ा में अक्टूबर 2020 में हुई थी और लड़की की उम्र महज 11 साल थी। 

विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद अभियोजन पक्ष ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बीजी दवे ने आरोपी नितिन चौहान (25) को दोषी ठहराया है और उसे मौत की सजा सुनाई गई है। विशेष लोक अभियोजक सीजी राजपूत ने कहा कि आरोपी ने पहले घर की रसोई में अकेला पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने पीड़िता की हत्या कर दी ताकि वह किसी को कुछ बता न सके। अभियोजक ने कहा कि आरोपी ने दो चाकू खरीदे और लड़की को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर एकांत में ले गया। उसने पीड़िता का सिर धड़ से अलग करने से पहले एक बार फिर दुष्कर्म किया और कटे हुए सिर को फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed