{"_id":"63baac5c9cbdb770e84c38d3","slug":"gujarat-man-kills-son-commits-suicide-wife-booked-for-abetment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: शख्स ने पहले बेटे की हत्या की, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या, पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: शख्स ने पहले बेटे की हत्या की, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या, पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप
Sun, 08 Jan 2023 05:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:13 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वड़ोदरा शहर के बाहरी बापोड़ इलाके में शनिवार को परेश सिकलीगर (32 वर्षीय) और उनका बेटा चर्मिश (11 वर्षीय) अपने घर पर मृत मिले।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वड़ोदरा जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या की और उसके बाद खुद घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, शनिवार को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसके आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. भोजानी ने कहा, वड़ोदरा शहर के बाहरी बापोड़ इलाके में शनिवार को परेश सिकलीगर (32 वर्षीय) और उनका बेटा चर्मिश (11 वर्षीय) अपने घर पर मृत मिले। उन्होंने कहा, बापोड़ थाने के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने परेश और उनके बेटे चर्मिश को अलग-अलग कमरों में लटका पाया।
विज्ञापन
भोजानी ने कहा, परेश ने पहले अपने बेटे की हत्या की, फिर अपने फ्लैट के दूसरे कमरे में फांसी लगा ली। उन्होंने कहा, घटनास्थल से एख सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने दावा किया है कि उसकी पत्नी का व्यवहार कठोर था और उसे परेशान करती थी, इसलिए वह इतना बड़ा कदम उठा रहा है।
उहोंने कहा, मृतक एक ऑटोरिक्शा चालक था। दंपति की शादी को करीब 12 से 15 साल हो गए थे। अधिकारी ने कहा, मृतक की पत्नी आशाबेन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।