{"_id":"58fadde94f1c1b8f338b4fcd","slug":"gujarat-makeover-for-railway-station-where-pm-modi-sold-tea-as-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा उस स्टेशन का चेहरा जहां पीएम मोदी बेचते थे चाय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बदलेगा उस स्टेशन का चेहरा जहां पीएम मोदी बेचते थे चाय
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : social media
पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के जिस रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे, अब उसकी कायाकल्प की तैयारी चल रही है। राज्य के वडनगर रेलवे स्टेशन की कायाकल्प बदलने की उम्मीद है। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि स्टेशन के विकास कार्य के लिए करीब आठ करोड़ आवंटित किए गए हैं। सिन्हा सचाना गांव में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के ससंदीय क्षेत्र का हाल जानने पहुंचे उनके बड़े भाई, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
अहमदाबाद के डिविजनल रेलवे प्रबंधक दिनेश कुमार ने मीडिया को बताया "पर्यटन मंत्रालय ने वडनगर स्टेशन के विकास के लिए 8 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह काम राज्य पर्यटन विभाग द्वारा वडनगर-मोडेरा-पाटन पर्यटन परिपथ विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये के एक परियोजना के तहत किया जा रहा है। स्टेशन के विकास कार्य को इस साल पूरा होने की उम्मीद है।" कुमार ने कहा कि ट्रैक परिवर्तन का कार्य भी इस साल तक वडनगर तक पूरा होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव: सरगर्मी बढ़ी मगर उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार
बता दें कि पिछले साल मोदी सरकार ने मेहसाणा और तरंगा हिल (जैन तीर्थयात्रा) के बीच 57.4 किमी के रेलवे खंड को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के लिए 414 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी थी।