फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat  Lok Sabha Election Results 2019 BJP Strong Presence

भाजपा- 26, कांग्रेस- 0... 2014 की ही तरह 2019 में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

Thu, 23 May 2019 01:18 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 May 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Gujarat  Lok Sabha Election Results 2019 BJP Strong Presence
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए आ रहे रुझानों से यह बात साफ हो गई है कि सूबे में एक बार फिर भाजपा साल 2014 की ही तरह प्रचंड तरीके से जीत हासिल कर रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सूबे की 26 में से 26 सीटों पर अभी तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है और कांग्रेस क्लीन स्वीप की स्थिति में दिख रही है। 2014 की ही तरह 2019 में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन

चुनाव परिणाम के अब तक रुझानों के हिसाब से देशभर की 543 लोकसभा सीटों और लगभग सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी उम्दा प्रदर्शन करते हुए दिख रही है। राजनाथ सिंह पहले ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फोन करके जीत की बधाई दे चुके हैं। दोपहर तक के रुझानों में गुजरात ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल और राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के प्रदेशों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक है।
विज्ञापन


अब तक के रुझानों के हिसाब से गुजरात के गांधीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित शाह जीतते हुए नजर आ रहे हैं। शाह कांग्रेस के सीजे चावड़ा से आगे चल रहे हैं। बता दें कि उमर अब्दुल्ला भी भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दे चुके हैं।  साल 2014 में 'मोदी लहर' की वजह से गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में गई थी। कांग्रेस का सूबे में सूपड़ा साफ हो गया था। इस बार के दोपहर तक के रुझानों में भी ऐसा ही कुछ दिख रहा है। 2014 में भाजपा को 59.1 फीसदी वोट मिले थे, जबकि सूपड़ा साफ होने के बाद भी कांग्रेस को सूबे में 32.9 फीसदी वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed