{"_id":"5d3c61548ebc3e6d1f61b2b3","slug":"gujarat-legislative-assembly-breaks-1993-record-of-longest-single-day-sitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा ने एक दिन की सबसे लंबी बैठक का 1993 का अपना रिकार्ड तोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात विधानसभा ने एक दिन की सबसे लंबी बैठक का 1993 का अपना रिकार्ड तोड़ा
Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदहवीं गुजरात विधानसभा ने एक दिन की सबसे लंबी बैठक के 1993 के अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया। शुक्रवार-शनिवार को विधानसभा की कार्यवाही 12 घंटे और नौ मिनट से अधिक समय चली।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा के बाद विधायकों और अधिकारियों ने "ऐतिहासिक" घटना का उत्सव मनाया।
शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, "चौथे सत्र का अंतिम दिन गुजरात विधानसभा के लिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसकी कार्यवाही 12 घंटे और नौ मिनट से अधक समय तक चली और इससे छह जनवरी 1993 का उसका रिकार्ड टूट गया।"
छह जनवरी 1993 को विधानसभा की कार्यवाही 12 घंटे और आठ मिनट तक चली थी।
इसमें कहा गया कि शुक्रवार की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू हुई और देर रात (शनिवार) करीब 12 बजकर नौ मिनट तक चली। इस दौरान विधायकों द्वारा लिये गए भोजनावकाश का वक्त नहीं जोड़ा गया।