फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Kejriwal will not be able to appear in the hearing of the defamation case court summoned on June 7

Gujarat: मानहानि मामले की सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाएंगे केजरीवाल; कोर्ट ने सात जून को किया था तलब

Tue, 06 Jun 2023 11:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Jun 2023 11:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर उनके बयानों को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से मानहानि का मामला दाखिल किया गया है। इसे लेकर आप के नेताओं को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सात जून को तलब किया गया था।

विज्ञापन
Gujarat Kejriwal will not be able to appear in the hearing of the defamation case court summoned on June 7
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को अहमदाबाद की एक कोर्ट में उपस्थित नहीं होंगे। कोर्ट में कल आपराधिक मानहानि के मामले की सुनवाई होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर उनके बयानों को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से मानहानि का मामला दाखिल किया गया है। इसे लेकर आप के दोनों नेताओं को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सात जून को तलब किया गया था।
विज्ञापन


 

पहले भी जारी हो चुका समन
आप की गुजरात इकाई के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख प्रणव ठक्कर ने बताया कि दोनों नेता बुधवार को अदालत में पेश नहीं होंगे, लेकिन मामले से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियों के लिए आवेदन दायर करेंगे। बता दें कि कोर्ट ने सबसे पहले अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को 15 अप्रैल को समन किया था और उन्हें 23 मई को पेश होने को कहा था। बाद में कोर्ट ने नया समन जारी करते हुए दोनों से सात जून को पेश होने को कहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को निरस्त किए जाने के बाद गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने आप नेताओं के खिलाफ उनके बयानों को लेकर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दावा किया गया है कि दोनों ने अपमानजनक बयान दिए, जिससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed