{"_id":"607aa71c8ebc3ec86f6c2158","slug":"gujarat-high-court-to-state-that-give-clear-pictures-of-corona-hiding-will-cause-serious-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा, कहा- कोरोना की वास्तविक स्थिति छिपाने से गंभीर होगी समस्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा, कहा- कोरोना की वास्तविक स्थिति छिपाने से गंभीर होगी समस्या
Sat, 17 Apr 2021 02:45 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:45 PM IST
सार
गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कोरोना से संबंधित वास्तवित आंकड़ों को छुपाने से सरकार को कोई फायदा नहीं होगा। सरकार जनता के सामने स्पष्ट आंकड़ें रखे, क्योंकि आंकड़ें छुपाने से गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों के आंकड़ें और मौत के आंकड़ों को स्पष्ट तौर पर सामने रखे। यही नहीं हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि वो जनता के साथ पारदर्शी व्यवहार रखे। हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस को लेकर दायर की गई एक याचिका का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की और फैसला सुनाया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश विक्रमनाथ की अध्यक्षता में बनी बेंच ने अपने फैसले में कहा कि कुछ मुद्दे पर सरकार को ध्यान देने की बात कही। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरकार जनता के सामने आरटी-पीसीआर टेस्ट के साथ स्पष्ट परिणामों को सामने रखे। अगर आंकड़ों में कोई गड़बड़ है तो सरकार को सामने से आकर इसे ठीक करना चाहिए और इसमें हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार को डाटा छिपाने से कोई फायदा नहीं होगा लेकिन अगर सरकार ऐसा करती है तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों की जिम्मेदार नहीं है लेकिन सरकार को कोविड-19 का वास्तविक डाटा ही पब्लिश कराना चाहिए, ताकि जनता भ्रम में ना रहे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि वो कोविड-19 के डाटा की जिम्मेदारी रखने वाले अधिकारियों से कहे कि कोरोना संक्रमित और कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा जनता के सामने स्पष्ट तौर पर रखा जाए। हाईकोर्ट ने आगे कहा कि ऐसा करने से जनता में दोबारा सरकार के प्रति भरोसा जागेगा।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोगों के समक्ष कोरोना से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से रखे। हाईकोर्ट के जजों ने कहा कि महामारी को लेकर चिंता, दवाइयों की कमी और कालाबाजारी की दिक्कतें तभी कम होंगी, जब सरकार मौजूदा सुविधाओं और स्रोतों को लेकर एक स्पष्ट बयान जारी करेगी।
यही नहीं कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को यह भी बताना चाहिए कि सरकार की तरफ से क्या-क्या प्रयास या कदम उठाए जा रहे हैं।