फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat HC judge Nikhil Kariel transfer delegation of 7 members of association met CJI

Gujarat: जज के तबादले को लेकर सीजेआई से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल, जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- हड़ताल पर न जाएं

Mon, 21 Nov 2022 07:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के द्वारा जज निखिल कारियल का पटना हाईकोर्ट तबादला किया गया। इस तबादले के खिलाफ वकीलों ने काम करना बंद कर दिया था और हड़ताल पर चले गए। इसके बाद सीजेआई धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने वकीलों को मिलने का समय दिया था।  

विज्ञापन
Gujarat HC judge Nikhil Kariel transfer delegation of 7 members of association met CJI
CJI DY Chandrachud - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात हाईकोर्ट के जज निखिल कारियल के तबादले को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीजेआई से मुलाकात की। सीजेआई ने कहा कि मांग सही है लेकिन वकीलों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। उधर, वकीलों की हड़ताल जारी है। गुजरात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की अगली बैठक कल होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के द्वारा जज निखिल कारियल का पटना हाईकोर्ट तबादला किया गया। इस तबादले के खिलाफ वकीलों ने काम करना बंद कर दिया था और हड़ताल पर चले गए। इसके बाद सीजेआई धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने वकीलों को मिलने का समय दिया था।  
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने अधिकारियों को भरोसा दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। लेकिन पहले हड़ताल और विरोध खत्म करें। तेलंगाना बार ने सीजेआई चंद्रचूड़ के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त करने और काम फिर से शुरू करने का फैसला किया है। वहीं गुजरात बार ने कहा है कि मंगलवार को होने वाली बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में तबादले किए हैं। जस्टिस निखिल कारियल के अलावा तेलंगाना हाईकोर्ट के जज ए. अभिषेक रेड्डी का भी पटना हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया। वहीं, मंद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस टी राजा को सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला कर दिया था। इसी तबादले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि इस आदेश को वापस लिया जाए। 


जस्टिस पंचोली के गुजरात से पटना हाईकोर्ट में तबादले की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस विपुल एम पंचोली के पटना हाईकोर्ट में तबादला करने की सिफारिश की है। कॉलेजिय ने 29 सितंबर को यह सिफारिश की थी, लेकिन इसे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। एक बयान में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 29 सितंबर, 2022 को हुई बैठक में गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed