{"_id":"5ec1b3a98ebc3e90224c16e9","slug":"gujarat-green-grass-sellers-daughter-got-98-86-percentile-marks-in-12th-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास बेचने वाले की बेटी को 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिले 98.86 पर्सेंटाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घास बेचने वाले की बेटी को 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिले 98.86 पर्सेंटाइल
Mon, 18 May 2020 03:29 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 18 May 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी एक खबर गुजरात से है। यहां एक घास बेचने वाले शख्स की बेटी ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 98.86 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। किराए के घर में रहने वाली इस बेटी का सपना डॉक्टर बनने का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद की रहने वाली छात्रा नेहा यादव ने गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 98.86 प्रतिशतक अंक हासिल किए हैं। नेहा यहां राष्ट्र भारती हिंदी शाला की छात्रा हैं। वह अपने बड़े परिवार के साथ दो कमरों वाले किराए के घर में रहती हैं। उन्होंने घर में ही रहकर अध्ययन किया और यह सफलता हासिल की। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद नेहा ने कहा कि मैंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। मैं अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए गुजसेट (गुजरात सामान्य प्रवेश परीक्षा) की तैयारी शुरू कर दूंगी। मेरे पिता चाहते हैं कि मैं डॉक्टर बनूं।
विज्ञापन
नेहा ने यह भी कहा कि मेरे स्कूल के शिक्षकों ने मुझे विज्ञान लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने 12 वीं कक्षा में विज्ञान लिया और जीव विज्ञान को प्रमुख विषय के रूप में लिया। सीमित साधनों और तमाम समस्याओं को पार कर बोर्ड परीक्षा में 98.86 पर्सेंटाइल हासिल करने पर नेहा अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देती हैं।