{"_id":"5af9b1474f1c1b195e8b4655","slug":"gujarat-government-withheld-salary-of-one-thousand-officers-over-not-filing-annual-property-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात सरकार ने रोका हजार अफसरों का वेतन, सहयोग न करने पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात सरकार ने रोका हजार अफसरों का वेतन, सहयोग न करने पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Mon, 14 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार ने क्लास-1 और क्लास-2 के हजार अफसरों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कदम तय समयावधि में सालाना संपत्ति रिटर्न (एपीआर) दाखिल नहीं करने पर उठाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव जेएन सिंह ने कहा था कि 12 हजार में से तीन हजार क्लास-1 और क्लास-2 अफसरों ने 10 अप्रैल तक एपीआर दाखिल नहीं किया था। उन्हें अतिरिक्त मोहलत भी दी गई लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस कारण सरकार को सख्त कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि बीती 14 अप्रैल को चेतावनी देने के बाद कई अफसरों ने रिटर्न फाइल किया लेकिन अभी भी कई अफसर ऐसे हैं जिन्होंने एपीआर दाखिल नहीं किया है। उम्मीद की जाती है कि वेतन रोकने के बाद वे एपीआर दाखिल करेंगे। अन्यथा उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और सहयोग न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन