{"_id":"579e8a7f4f1c1bdc762b916d","slug":"gujarat-government-will-back-90-per-cent-cases-filed-against-patidars-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटीदार समुदाय पर दर्ज 90 फीसदी मुकदमे वापस लेगी गुजरात सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाटीदार समुदाय पर दर्ज 90 फीसदी मुकदमे वापस लेगी गुजरात सरकार
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
गुजरात सरकार ने राज्यभर में आंदोलन के समय पाटीदार समुदाय पर दर्ज किए गए मुकदमों में 90 फीसदी पुलिस मुकदमे वापस लेने का एलान किया है। गौरतलब है कि पाटीदार, आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के नेतृत्व में ओबीसी कैटेगरी में आने के लिए आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गठित पुनर्विचार समिति ने 29 जुलाई को मिलकर सहानुभुति पूर्वक मामले को देखा।
दरअसल, समुदाय के नेता लगातार उनसे मुकदमों को वापस लेने के लिए कह रहे थे। विचार-विमर्श के बाद आनंदीबेन पटेल ने आरक्षण आंदोलन के संबंध में पाटीदार समुदाय पर दर्ज 90 फीसदी मुकदमों को वापस लेने का फैसला किया।
विज्ञापन