{"_id":"59aee70b4f1c1b09088b476d","slug":"gujarat-government-to-ban-blue-whale-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम पर पाबंदी लगाएगी गुजरात सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्लू व्हेल गेम पर पाबंदी लगाएगी गुजरात सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर सख्ती दिखाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इस गेम को बंद करेगी। खेलने वालों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले यह गेम देश में कई बच्चों को अपना शिकार बना चुका है।
गांधीनगर में मंगलवार को उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने गृह विभाग के साथ-साथ मुख्य सचिव को भी राज्य में इस गेम पर पाबंदी लगाने के तरीके ढूंढने का आदेश दिया है।
हमें इस गेम को रोकना है क्योंकि लोग इसकी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस गेम पर पाबंदी लगाने के लिए उनकी सरकार अध्यादेश भी लाएगी।
विज्ञापन
गुजरात में इस गेम को प्रतिबंधित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं क्योंकि इस गेम के कारण हम अपने बच्चों को आत्महत्या करने नहीं दे सकते हैं।
तमिलनाडु सरकार ने जारी की एडवाइजरी
तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को ब्लू व्हेल चैलेंज को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखने को कहा है।
गृह मंत्रालय ने यह एडवाइजरी मदुरई में 19 साल के बच्चे की आत्महत्या को देखते हुए जारी किया है। इसके साथ ही इसमें इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि वे लिंक शेयर करने से बचें क्यों यह गैर कानूनी है और ऐसा करने वालों पर कानूनन कड़ी कार्रवाई की जाएगी।