{"_id":"6585c3e814ff7756a60360e3","slug":"gujarat-government-lifts-ban-on-liquor-in-gift-city-allows-wine-and-dine-facilities-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wine-And-Dine Facilities: अब गुजरात के गिफ्ट सिटी में मिलेगी शराब, सरकार ने हटाया प्रतिबंध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Wine-And-Dine Facilities: अब गुजरात के गिफ्ट सिटी में मिलेगी शराब, सरकार ने हटाया प्रतिबंध
Fri, 22 Dec 2023 10:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:44 PM IST
सार
राज्य निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग ने यह भी कहा कि नई प्रणाली के तहत गिफ्ट सिटी क्षेत्र के होटल, रेस्तरां और क्लब (मौजूदा और जो नए खुलेंगे) को शराब और भोजन परोसने की सुविधाओं के लिए परमिट दिए जाएंगे। हालांकि, इन्हें शराब की बोतल बेचने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
शराब।
- फोटो : istock
विस्तार
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्टी सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध हटा दिया। वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला किया गया। बता दें कि महात्मा गांधी के गृह राज्य होने के कारण गुजरात के गठन के बाद से यहां शराब के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। गिफ्ट सिटी के अलावा राज्य के किसी अन्य क्षेत्र को कभी भी इस तरह की छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
राज्य निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग ने एक बयान में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में शराब पर से प्रतिबंध हटाने की जानकारी दी। विभाग ने कहा कि गिफ्ट सिटी एक वैश्विक वित्तीय और तकनीकी केंद्र के रूप में उभरा है। वैश्विक निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को यहां वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए ‘वाइन एवं डाइन’ सुविधाओं की अनुमति देने के लिए नियमों को बदलने का फैसला शुक्रवार को किया गया।
विज्ञापन
विभाग ने यह भी कहा कि नई प्रणाली के तहत गिफ्ट सिटी क्षेत्र के होटल, रेस्तरां और क्लब (मौजूदा और जो नए खुलेंगे) को शराब और भोजन परोसने की सुविधाओं के लिए परमिट दिए जाएंगे। हालांकि, इन्हें शराब की बोतल बेचने की इजाजत नहीं होगी। गिफ्ट सिटी क्षेत्र में काम करने वाले लोग और उनके आधिकारिक मेहमान शराब पीने के लिए ऐसे होटलों, रेस्तरां और क्लबों में जा सकेंगे।
विज्ञापन