फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat game zone tragedy accused partner among dead plea to make ias ips accused

Game Zone Tragedy: एक आरोपी हादसे के दिन ही जलकर मरा; IAS-IPS के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की मांग

Thu, 30 May 2024 12:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 May 2024 12:05 AM IST
सार

राजकोट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अग्निकांड के आरोपी किरीट सिंह जडेजा, जो रेसवे एंटरप्राइजेज में पार्टनर है, उसे राजकोट कालावाड रोड से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
gujarat game zone tragedy accused partner among dead plea to make ias ips accused
गुजरात के राजकोट में गेम जोन में लगी आग के बाद का नजारा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के राजकोट में हुए अग्निकांड में आरोपी की हादसे के दिन ही आग से जलकर मौत हो गई थी। अब डीएनए जांच के बाद इसका खुलासा हुआ है। वहीं इस अग्निकांड में पुलिस ने गेम जोन के एक और सह-मालिक और हादसे के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। 
विज्ञापन


एक आरोपी की हुई गेम जोन में ही हुई मौत
राजकोट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अग्निकांड के आरोपी किरीट सिंह जडेजा, जो रेसवे एंटरप्राइजेज में पार्टनर है, उसे राजकोट कालावाड रोड से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया। जडेजा अग्निकांड के जिम्मेदार छह सह-मालिकों में से एक है। वहीं एक सह-मालिक प्रकाश हिरेन की हादसे वाले दिन ही आग से जलकर मौत हो गई थी। एक शव का डीएनए हिरेन के परिजनों से मैच कर गया है, जिसके बाद पुलिस ने हिरेन की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने अब तक इस मामले में गेम जोन के सह-मालिक युवराज सिंह सोलंकी, राहुल राठौड़, धवल ठक्कर के साथ ही गेम जोन के मैनेजर नितिन जैन को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


राजकोट हादसे में 27 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। अधिकतर शव इस कदर जल चुके थे कि डीएनए जांच के बाद ही उनकी पहचान हो सकी। वहीं स्थानीय कोर्ट में एक याचिका दायर हुई है, जिसमें राजकोट के आईएएस और आईपीएस को भी आरोपी बनाने की मांग की गई है। इस याचिका पर कोर्ट ने मामले की जांच कर रही एसआईटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग
राजकोट अग्निकांड की आपराधिक जांच कराने की मांग वाली याचिका में राजकोट पुलिस के कमिश्नर राजू भार्गव, नगर निगम के आयुक्त आनंद पटेल, दो अन्य आईपीएस अधिकारियों और नौ अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की गई है। कोर्ट ने एसआईटी को नोटिस जारी कर मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। विनेश छाया नामक याचिकाकर्ता ने यह याचिका दायर की है। इस मामले में कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा है कि जिस आधार पर अधिकरियों का ट्रांसफर किया गया है, उस आधार पर इनके खिलाफ एफआईआर भी हो सकती है। याचिका में अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। 


टीआरपी गेम जोन बीते तीन-चार वर्षों से बिना किसी लाइसेंस के चल रहा था। बता दें कि राजकोट अग्निकांड में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सुधीर कुमार देसाई, अतिरिक्त कमिश्नर ऑफ पुलिस विधि चौधरी, नगर निगम कमिश्नर आनंद पटेल का ट्रांसपर कर दिया गया है। वहीं नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर इलेश खेर, डिप्टी चीफ फायर अफसर भीखाभाई ठेबा, असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी, असिस्टेंट टाउन प्लानर गौतम जोशी, फायर स्टेशन अफसर राहित विगोरा, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ऑफ रोड एंड बिल्डिंग एम आर सुमा, असिस्टेंट इंजीनियर पारस कोठिया और पुलिस इंस्पेक्टर वीआर पटेल और एनटी राठौड़ को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed