फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat five dead after consumption ayurvedic syrup two hospitalized in kheda

Gujarat: दूषित आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच की मौत, दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 03:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 Nov 2023 03:49 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बीते दो दिनों में सिरप पीने वाले पांच लोगों की जान जा चुकी है और दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
gujarat five dead after consumption ayurvedic syrup two hospitalized in kheda
सिरप पीने से पांच की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के खेड़ा जिले में दूषित आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दूषित आयुर्वेदिक सिरप में मिथाइल एल्कोहल पाया गया है। बता दें कि मिथाइल एल्कोहल जहरीला तत्व है। आयुर्वेदिक सिरप को 'कलमेघासव- असव अरिष्ट' नाम से बेचा जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि खेड़ा जिले के नाडियाड शहर के नजदीक स्थित बिलोदारा गांव में एक दुकानदार ने करीब 50 लोगों को यह आयुर्वेदिक सिरप बेचा था। खेड़ा के एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि गांव वालों की जांच में उनके रक्त में मिथाइल एल्कोहल पाया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते दो दिनों में सिरप पीने वाले पांच लोगों की जान जा चुकी है और दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सिरप की बिक्री करने वाला दुकानदार भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed