फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Fire breaks out at under-construction Sabarmati bullet train station

Gujarat: निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग, घटनास्थल पर भेजे गए 13 अग्निशमन वाहन; कोई हताहत नहीं

Sat, 08 Feb 2025 11:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Feb 2025 11:37 AM IST
सार

Gujarat: गुजरात के साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर शनिवार सुबह आग लग गई, जिसे 13 अग्निशमन वाहनों ने काबू किया। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग वेल्डिंग की चिंगारी के कारण लगी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Gujarat Fire breaks out at under-construction Sabarmati bullet train station
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

गुजरात के निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर शनिवार की सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। 13 अग्निशमन वाहनों तत्काल मौके पर भेजा गया और  आग को काबू में कर लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन


किस वजह से लगी आग
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक,यह आग निर्माण स्थल के एक हिस्से पर लगे अस्थायी शटरिंग (जैसे लकड़ी या धातु) से लगी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी। बयान में कहा गया, किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। एनएचएसआरसीएल के अधिकारी साइट पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुलेट ट्रेन परियोजना
साबरमती स्टेशन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है, जो 508 किलोमीटर लंबी है। यह परियोजना गुजरात (352 किलोमीटर) और महाराष्ट्र (156 किलोमीटर) को जोड़ने वाली है, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद/नाडियाड, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed