{"_id":"66337c41c21193ad4d049818","slug":"gujarat-electronic-device-delivered-explodes-as-soon-as-it-plugged-in-father-and-daughter-killed-2-injured-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: पार्सल से डिलीवर हुआ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्लग-इन करते ही विस्फोट; बाप-बेटी की मौत, दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: पार्सल से डिलीवर हुआ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्लग-इन करते ही विस्फोट; बाप-बेटी की मौत, दो घायल
Thu, 02 May 2024 05:13 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 02 May 2024 05:13 PM IST
सार
गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में विस्फोट से बाप-बेटी की मौत हो गई और दो बच्चे बुरी तरह घायल हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पार्सल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में विस्फोट से बाप-बेटी की मौत हो गई और दो बच्चे बुरी तरह घायल हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पार्सल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया था।
गुजरात के साबरकांठा में गुरुवार को एक दहला देने वाला हादसा हुआ। वेदा गांव में जीतू बंजारा के घर अज्ञात व्यक्ति ने एक पार्सल पहुंचाया। उसने वह पार्सल लेकर उसे खोला। तो उसमें एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निकला। उन लोगों ने उत्सुकता के साथ उसे निकाल कर उसको स्विच बोर्ड में लगाया। जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया उस उपकरण में जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में जीतू बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई।
जीतू के साथ उस समय उसकी दो बेटी और एक उसके भाई की बेटी भी मौजूद थीं। तीनों इस विस्फोट से बुरी तरह जख्मी हो गईं। तीनों को आनन-फानन में वडाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने एक बेटी जो कि 11 साल की थी उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल बच्चियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। वडाली पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक जितेंद्र रबारी को जीतू के रिश्तेदार ने बताया कि यह पार्सल ऑटो रिक्शा में किसी अज्ञात ने पहुंचाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह उपकरण जीतू या उसके परिवार ने ऑर्डर किया था या नहीं इसकी जांच अभी चल रही है।