{"_id":"5a140a204f1c1bf4688bc7f6","slug":"gujarat-elections-is-not-between-parties-its-all-about-pm-modi-development-agenda-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह बोले- देखना है गुजरात में PM मोदी का विकास जीतता है या फिर जातिवाद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह बोले- देखना है गुजरात में PM मोदी का विकास जीतता है या फिर जातिवाद
एजेंसी/ भावनगर
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गुजरात में लड़ाई सिर्फ दो राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि पीएम मोदी के विकास की राजनीति के खिलाफ जातिवाद, वंशवाद की लड़ाई है। शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी गुजरात की यात्राएं बढ़ गई है, उन्हें लगता है कि यह पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देखना है कि गुजरात चुनाव में नरेंद्र मोदी का विकासवाद जीतता है या जातिवाद या वंशवाद। शाह यहां गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष जीतू वघानी के भावनगर (पश्चिम) सीट से नामांकन से पहले रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
शाह ने कहा, ‘गुजरात के लोगों को यह निर्णय करना है कि वे कांग्रेस के 1985 से 1995 के बीच जाति विभाजन केएचएएम थ्योरी को चुनेंगे या 1995 से 2017 के बीच के भाजपा के स्थिरता या विकास को चुनेंगे।’
विज्ञापन
केएचएएम से आशय क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम के महत्वपूर्ण वोट बैंक से है। शाह ने कांग्रेस पर गुजरात चुनाव जीतने के लिए अपने चुनाव अभियान को आउटसोर्स करने और जातिवाद को शामिल करने का आरोप लगाया।
शाह ने कहा, ‘दोस्तों, हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने भारत को जातिवाद, वंशवाद और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है।’ भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए ने गुजरात के लिए कुछ भी नहीं किया।