{"_id":"5a24044b4f1c1b6a118b59d5","slug":"gujarat-elections-bjp-and-congress-give-ticket-to-two-close-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: दो करीबी रिश्तेदारों को भाजपा और कांग्रेस ने दिया टिकट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: दो करीबी रिश्तेदारों को भाजपा और कांग्रेस ने दिया टिकट
एजेंसी/राजकोट
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
BJP, Congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव में जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस एक-दूसरे को जोरदार टक्कर देने की तैयारी कर रही हैं वहीं दो ऐसे भी नेता हैं जो अपने रिश्तों को किनारे रखकर इन्हीं विरोधी पार्टियों से मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: पीएम मोदी ने शहजाद के बहाने राहुल को घेरा, पूनावला ने कहा-थैंक्स
विज्ञापन
अमरेली जिले के धारी विधानसभा क्षेत्र से जहां जयसुख काकड़िया कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सामने हैं वहीं उनके साढ़ू कमलेश कनानी उसी जिले के पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र सावरकुंडला से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। काकड़िया और कनानी की पत्नियां एक-दूसरे की बहनें हैं।
विज्ञापन
काकड़िया ने कहा कि उन्हें टिकट मिलना तय था क्योंकि वे दो दशकों से अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। वहीं यही दावा कनानी का भी है कि वे भी दो दशकों से भी अधिक समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। पाटीदार समुदाय के काकड़िया ने कहा कि मैं अपने लोगों की सेवा करना चाहता हूं और ऐसा अपनी पार्टी के माध्यम से करना चाहता हूं।
वहीं उन्होंने कहा कि हमें राजनीति को अपने पारिवारिक रिश्तों में लाने की जरूरत नहीं है और हम इसे अलग रखते हैं। पाटीदार समुदाय से न आने के बावजूद क्षेत्र में भाजपा के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक कनानी ने सत्ताधारी पार्टी से टिकट पाने का सारा श्रेय अपने काम को दिया।
पढ़ें: सुशील मोदी के बेटे की शादी में पहुंचे लालू, तेज प्रताप बोले- मेरे लिए भी बहू खोजिए 'अंकल'
उन्होंने कहा कि हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं और जनता के साथ हमारे नेताओं को भी हमारे राजनीतिक रूझान के बारे में पता है। अमरेली जिले में 9 दिसंबर को मतदान होंगे।