{"_id":"636d4c8ae353351cb60c962b","slug":"gujarat-elections-2022-congress-party-announces-second-list-of-46-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Assembly Elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की गुजरात के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन्हें मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Assembly Elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की गुजरात के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन्हें मिला टिकट
Fri, 11 Nov 2022 12:40 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, अहमदाबाद।
एएनआई, अहमदाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:40 AM IST
सार
कांग्रेस पार्टी जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की मांग कर रही है। यहां भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देर रात गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 46 उम्मीदवारों को टिकट बांटी गई है। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी की गई पहली सूची में 43 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
Congress party announces the second list of 46 candidates for #GujaratElections2022
विज्ञापन
Its first list had earlier announced the names of 43 candidates. pic.twitter.com/CiotYp2Jhb — ANI (@ANI) November 10, 2022
कांग्रेस ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवरों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की ओर से अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 89 हो गई है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
विज्ञापन
दूसरी सूची के उम्मीदवारों में भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल शामिल हैं। वहीं वलसाड से कमलकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस पार्टी जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की मांग कर रही है। यहां भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
Gujarat Assembly Elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की गुजरात के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इन्हें मिला टिकट