फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat elections 2022: BJP hopes for biggest victory due to better booth management

Gujarat Poll 2022: बेहतर बूथ प्रबंधन के बूते भाजपा को सबसे बड़ी जीत की उम्मीद, पीएम मोदी को अपना चेहरा बनाया

Tue, 06 Dec 2022 05:17 AM IST
Amit Mandal हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 06 Dec 2022 05:17 AM IST
सार

चुनावी रणनीति से जुड़े एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, निकाय चुनाव में ‘आप’ की उपस्थिति से विपक्षी वोट बंटे और भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई।

विज्ञापन
Gujarat elections 2022: BJP hopes for biggest victory due to better booth management
Gujarat Election: AAP, BJP, Congress - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

27 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा को इस चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलने की उम्मीद है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है, पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा, बेहतर बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के रणनीतिगत उपयोग से पार्टी सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य हासिल कर लेगी। लगातार छह चुनाव जीत चुकी पार्टी को सबसे बड़ी जीत (127 सीटें) साल 2002 के चुनाव में हासिल हुई थी।

विज्ञापन


पार्टी ने इस बार भी हमेशा की तरह गुजरात गौरव को हथियार बनाया। राज्य नेतृत्व को पीछे करते हुए पीएम मोदी को अपना चेहरा बनाया। इसके अलावा बूथ प्रबंधन का विस्तार करने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग की विस्तृत रणनीति बनाई। खासतौर से बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के जरिये जमीनी स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस वजह से है उम्मीद
भाजपा की निगाहें पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर है। चुनावी रणनीति से जुड़े एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, निकाय चुनाव में ‘आप’ की उपस्थिति से विपक्षी वोट बंटे और भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। इस बार भी जिन शहरी क्षेत्रों में आप का प्रभाव है, वहां मुकाबला त्रिकोनात्मक हुआ और आप ने भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मतदाताओं के लिए एक कार्यकर्ता
‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ का नारा देने वाली पार्टी ने सबसे ज्यादा बूथ प्रबंधन पर ही जोर दिया। इस बार बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख के साथ ही छह सदस्यीय पन्ना समिति भी बनाई। एक कार्यकर्ता को पांच लोगों को बूथ तक लाने की जिम्मेदारी मिली।

हर बूथ का अपना व्हाट्सएप ग्रुप : मतदाता सूची तैयार होते ही पार्टी ने मतदाताओं का नंबर हासिल कर बूथ स्तर के कम से कम एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed