{"_id":"638349f3c123dd461a3fe8f3","slug":"gujarat-election-updates-aap-will-win-polls-kejriwal-promises-old-pension-scheme-for-govt-employees-by-jan-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: केजरीवाल का दावा- 27 साल के कुशासन से मिलेगी राहत, सरकारी कर्मियों को देंगे पुरानी पेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: केजरीवाल का दावा- 27 साल के कुशासन से मिलेगी राहत, सरकारी कर्मियों को देंगे पुरानी पेंशन
Sun, 27 Nov 2022 04:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:58 PM IST
सार
केजरीवाल ने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों से आप को समर्थन देने का आग्रह किया और उनके लिए पुरानी पेंशन योजना अगले साल 31 जनवरी तक लागू करने का वादा किया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गुजरात में विधानसभा चुनाव के तीन दिनों का समय बचा है। ऐसे में सभी दलों के राजनेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। इस बीच, रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों से आप को समर्थन देने का आग्रह किया और उनके लिए पुरानी पेंशन योजना अगले साल 31 जनवरी तक लागू करने का वादा किया। सूरत में पत्रकारों से बात करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के विधानसभा चुनावों के लिए उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई और गुजरात में भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इतने डरे हुए हैं कि वे 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में खुले तौर पर आप का समर्थन करने से कतराते हैं। केजरीवाल ने कहा, मैं आप सभी के सामने लिखित रूप में एक भविष्यवाणी करने जा रहा हूं। गुजरात में आप की सरकार बनने जा रही है, मेरी भविष्यवाणी को नोट कर लीजिए। 27 साल के कुशासन के बाद गुजरात के नागरिकों को इन लोगों (भाजपा) से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एक कागज के टुकड़े पर अपनी भविष्यवाणी लिखी और मीडियाकर्मियों को दिखाई। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अन्य मांगों के अलावा पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों से राज्य में सरकार बनाने में उनकी पार्टी की मदद करने को कहा। गुजरात सरकार ने 1 अप्रैल, 2005 को या उसके बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के लिए एक नई अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) शुरू की थी।