फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Kalol Assembly Constituency Profile And History

Kalol Assembly Seat: कलोल में फिर खिला कमल, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Sun, 01 Jan 2023 03:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

Gujarat Election 2022:  पंचमहल जिले की कलोल विधानसभा सीट पर भाजपा के फतेसिंह चौहाण ने कांग्रेस के प्रभातसिंह प्रतापसिंह चौहाण को 1,15,679 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,41,686 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 26,007 वोट मिले। जो कुल वोट का महज 13.77 फीसदी है।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Kalol Assembly Constituency Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
पंचमहल जिले की कलोल विधानसभा सीट पर भाजपा के फतेसिंह चौहाण ने कांग्रेस के प्रभातसिंह प्रतापसिंह चौहाण को 1,15,679 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,41,686 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 26,007 वोट मिले। जो कुल वोट का महज 13.77 फीसदी है। यानी, कांग्रेस यहां अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों को जमानत यहां जब्त हो गई। तीसरे नंबर आप रही। इसके प्रत्याशी दिनेशभाई कनुभाई बारिया को 9,393 वोट मिले जो कुल वोट का महज 4.97 फीसदी रहा।  कलोल के 3,992 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।  
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने सुमन बेन चौहाण को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के प्रदुम्न सिंह परमार को 49 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 5 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 3 उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की 
भाजपा ने कालावड सीट पर अब तक सात चुनाव जीते हैं। भाजपा को इस सीट पर 1995 से लेकर 2022 तक हुए सभी चुनावों में जीत हासिल हुई है। कांग्रेस को इस सीट पर अंतिम बार 1985 में जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed