फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election Result 2022: Idar Assembly Seat Profile And History

Idar Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा को मिली लगातार सातवीं जीत, जानें इस चुनाव में किसे कितने वोट मिले?

Thu, 29 Dec 2022 12:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 29 Dec 2022 12:54 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: भाजपा के रमणलाल ईश्वरलाल वोरा ने कांग्रेस के रामाभाई वीरचंदभाई सोलंकी को 39,440 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,13,921 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 74,481 वोट मिले।  भाजपा को इस सीट पर लगातार सातवीं बार जीत हासिल हुई है।  

विज्ञापन
Gujarat Election Result 2022: Idar Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
साबरकांठा जिले की इदर विधानसभा सीट पर भाजपा ने रमणलाल ईश्वरलाल वोरा को उतारा था। उनके सामने कड़ी चुनौती देने वाले कांग्रेस से रामाभाई वीरचंदभाई सोलंकी थे। भाजपा के रमणलाल ईश्वरलाल वोरा ने कांग्रेस के रामाभाई वीरचंदभाई सोलंकी को 39,440 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,13,921 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 74,481 वोट मिले। 
विज्ञापन


आप तीसरे नंबर पर रही 
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही, इसके प्रत्याशी जयंतीभाई प्रणामी को 14,568 वोट मिले जो कुल वोट का महज 7.05 फीसदी रहा। यानी, आप उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। वहीं, नोटा को 3,568 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
इस विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने हीतू कनोडिया को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के मणिभाई वाघेला को 14 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

भाजपा ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की 
भाजपा ने इदर सीट से मौजूदा विधायक हीतू कनोडिया की जगह पूर्व विधायक रमणलाल ईश्वरलाल वोरा को टिकट दिया था। यहां भाजपा ने अब तक सात चुनाव जीते हैं। भाजपा को इस सीट पर लगातार सातवीं बार जीत हासिल हुई है। 1995 से 2012 तक भाजपा की ओर से रमणलाल ईश्वरलाल वोरा चुनाव लड़े और पार्टी को सभी चुनावों में जीत दिलाई। हालांकि, 2017 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। पांच साल बाद एक बार फिर वोरा यहां से जीते हैं। कांग्रेस को यहां अब तक केवल तीन बार जीत मिली है। आखिरी बार 1980 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली थी। 


2017 में साबरकांठा जिले में चार सीट जीती थी कांग्रेस
पिछले विधानसभा चुनाव में साबरकांठा जिले की सात में से तीन सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, जबकि चार सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed