फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election Result 2022: Halol Assembly Seat Profile And History

Halol Assembly Seat: भाजपा ने यहां लगातार पांचवीं बार दर्ज की जीत, हलोल में कांग्रेस-आप की जमानत हुई जब्त

Mon, 26 Dec 2022 07:56 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 26 Dec 2022 07:56 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: हलोल सीट पर भाजपा के जयद्रथसिंहजी परमार लगातार पांचवीं बार जीते हैं। परमार ने इस बार निर्दलीय की रामचंद्र बारीआ को 42,705 वोटों से हराया। कांग्रेस और आप समेत अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 

विज्ञापन
Gujarat Election Result 2022: Halol Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
पंचमहल जिले की हलोल विधानसभा सीट पर भाजपा ने जयद्रथसिंहजी परमार को उतारा था। उनके सामने कड़ी चुनौती देने वाले निर्दलीय रामचंद्र बारिया थे। इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के जयद्रथसिंहजी परमार ने निर्दलीय की रामचंद्र बारीआ को 42,705 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को वोट 1,00,753 जबकि निर्दलीय 58,048 को यहां वोट मिले। जयद्रथसिंहजी परमार की यह हलोल सीट पर लगातार पांचवीं जीत है। 
विज्ञापन


छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही, इसके प्रत्याशी भरतकुमार राठवा को 21,788 वोट मिले जो कुल वोट का 10.96 फीसदी रहा। यानीं, आप यहां अपनी जमानत नहीं बचा सकी। इसके अलावा कांग्रेस व बसपा समेत छह अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 3,460 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
हलोल विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने जयद्रथसिंहजी परमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के उदयसिंह बारिया को 57 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी दो उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इससे पहले 2012, 2007 और 2002 में भी भाजपा के जयद्रथसिंहजी परमार को जीत मिली थी।  
इस सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में सात बार कांग्रेस को यहां जीत मिली। हालांकि, 1998 के बाद से उसे जीत का इंतजार है। वहीं, लगातार पांच बार भाजपा के पाले में यह सीट गई है। एक बार स्वतंत्र पार्टी तो एक बार भारतीय लोकदल के खाते में हलोल सीट गई थी। 


2017 में पंचमहल जिले में चार सीट जीती थी भाजपा 
पिछले विधानसभा चुनाव में पंचमहल जिले की छह में से चार सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed