{"_id":"5a1ea1354f1c1bd0408b9be2","slug":"gujarat-election-pm-narendra-modi-targeted-rahul-gandhi-and-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल पर PM मोदी का निशाना, कहा- कांग्रेस को विकास और गुजरातियों से नफरत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल पर PM मोदी का निशाना, कहा- कांग्रेस को विकास और गुजरातियों से नफरत
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, एक के बाद एक वो आज चार रैलियों में गुजरात के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पालीतान में अपनी तीसरी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने बार- बार राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने गुजरातियों को याद दिलाते हुए कहा कि क्या आपको याद है इस क्षेत्र में पानी की कितनी कमी थी? पीएम ने कहा की पानी की कमी का कारण कोई और नहीं कांग्रेस ही थी। कांग्रेस पानी के टैंकर का बिजनेस करती थी। उनके लिए पानी की कमी भी फायदे का सौदा ही थी।
गुजरात को बीजेपी ने 22 सालों में बदल दिया, हमने टैंकर इंडस्ट्री को पूरी तरह से तहस-नहस करके रख दिया। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस को विकास से नफरत है, उन्हें गुजरात से भी नफरत है, वो मुझसे यानी मोदी से भी नफरत करते हैं और अब उन्हें काम करने वाली सरकार और उसके शरीर से निकलने वाले पसीने से भी नफरत हो रही है।
विज्ञापन
पढ़ें; PM ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- नेहरू नहीं चाहते थे बने सोमनाथ मंदिर, भूल गए क्या?
क्योंकि उन्होंने कभी काम नहीं किया। कांग्रेस और राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वो हर किसी का मजाक बनाते हैं जो मेहनत का काम करता है। ये उनकी सोच है। लेकिन वो तो गरीबों से भी नफरत करते हैं यह चौंकाने वाला है।

मोदी इससे पहले आज प्राची और मोरबी में सभा को संबोधित कर चुके हैं
modi
पीएम मोदी ने कहा कि 'जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैं कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं से किसानों के लिए नर्मदा प्रोजक्ट को आगे बढ़ाने की मांग करता रहा कि वो सपोर्ट करें जिससे कांग्रेस का कुछ भला हो सके लेकिन कांग्रेस ने और न ही उनके नेता ही मदद के लिए आगे आए।'
इससे पहले मोदी प्राची और मोरबी में सभा को संबोधित किया था। मोदी ने कहा कि यह मेरे दौरे का दूसरा दिन है, मैं सौराष्ट्र से दक्षिण गुजरात तक का सफर करके आया हूं, लोगों का उत्साह देखकर मुझे काफी अच्छा लगा, मैं देख सकता हूं कि कितनी सारी महिलाएं हमें आशीर्वाद देने आई हैं।
इसके बाद मोदी ने राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर दर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के लोग मंदिर के बनने से खुश नहीं थे। पीएम ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो सोमनाथ मंदिर कभी नहीं बन पाता।
मोरबी में रैली के दौरान मोदी ने कहा कि मोरबी से मेरा पुराना नाता रहा है और इतिहास गवाह है कि हम जनता के सुख-दुख के साथी हैं। पीएम ने कहा कि देश पर 70 साल तक राज करने वाले अपना हिसाब नहीं दे रहे, लेकिन अब वह गरीबों का पैसा किसी को लूटने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर मोदी ने कहा कि विरोध वही कर रहे हैं जिनका लुट गया। मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने जनता की तिजोरी पर डाका डाला वह अर्थशास्त्री बन रहे हैं।