फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election: Is pm narendra Modi afraid of the popularity Congress vice president rahul gandhi

क्या राहुल और कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी?

Mon, 30 Oct 2017 06:07 PM IST
शशिधर पाठक/नई दिल्ली
शशिधर पाठक/नई दिल्ली Updated Mon, 30 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election: Is pm narendra Modi afraid of the popularity Congress vice president rahul gandhi
फाइल फोटो
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर रहे हैं? कांग्रेस पार्टी में यह सवाल मौजूं है और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे इसी नजरिए से देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर लगे आरोपों पर इसी अंदाज में पलटवार किया। 
विज्ञापन


सुरजेवाला का कहना है कि गुजरात में कांग्रेस की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ऊल-जलूल, उल्टे-सीधे तथ्यहीन आरोप लगा रही है। वहीं पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि प्रधानमंत्री के 29 अक्टूबर के बयान से यही लग रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का रुख देखकर वो घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक में फिर बरसे PM मोदी, कहा- अटकाना, लटकाना और भटकाना कांग्रेस की नीति
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र का कहना है कि प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा विधानसभा चुनाव को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने तथा वोटों के ध्रुवीकरण की फिराक में है। प्रधानमंत्री ने रविवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री का इशारा पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर था। हालांकि चिदंबरम का कहना है कि उनके स्टेटमेंट और उसके संदर्भ को बिना पढ़े ही प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है। 

चिदंबरम के बचाव में सामने आए कई नेता
इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रामण्यम स्वामी भी सामने आए हैं। स्वामी ने ट्वीट किया है कि चिदंबरम के एक बयान ने भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने गुजरातियों को राष्ट्रवादी भी करार दिया है। हालांकि चिदंबरम के बचाव में कई और दलों के नेता भी आए हैं। सुधींद्र कुलकर्णी ने इसके बाबत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौर की याद दिलाई है और ट्वीट करके कहा कि वाजपेयी भी कश्मीर में स्वायत्तता दिए जाने के पक्षधर थे।
गुजरातः CM रुपानी ने अहमद पटेल पर लगाया आरोप- ISIS से हैं उनके संबंध
चिदंबरम के बयान को जहां भाजपा भुनाने के मूड में है, वहीं कांग्रेस पलटवार कर रही है। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में कभी भाग नहीं लिया है, उनके लिए देशभक्ति समझ पाना कठिन है। 
 


 

सांप्रदायिक रंग देने में जुट गई है भाजपा 

Gujarat election: Is pm narendra Modi afraid of the popularity Congress vice president rahul gandhi
बीजेपी गुजरात - फोटो : SELF
सांप्रदायिक रंग देने में जुट गई है भाजपा 
इससे पहले भाजपा अहमद पटेल के आईएसआईएस से ताल्लुक रखने वाले आतंकी से संबंध को लेकर हमलावर थी। यह आरोप सीधे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने लगाया था और बाद में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेसवार्ता की थी। अहमद पटेल के बचाव में कांग्रेस को उतरना पड़ा और खुद अहमद पटेल ने भी आक्रामक कदम उठाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र तक लिखा।

कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार इस पूरी कवायद को भाजपा की घबराहट से जोडक़र देख रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला, अशोक गहलोत, भरत सिंह सोलंकी समेत कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भाजपा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गई है। गुजरात में कांग्रेस को सभी वर्गों, क्षेत्रों का समर्थन मिल रहा है, इसलिए भाजपा आर्थिक विकास, रोजगार, सामाजिक विकास जैसे तमाम मुद्दों पर चुनाव लडऩे की बजाय सांप्रदायिक रंग देने में जुट गई है।

हो चुका है नाराजगी का अहसास
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से मोहभंग हो चुका है। जनता प्रधानमंत्री के नए वादों और जुमलों से परेशान है। राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पर जनता की सुध लेने का आरोप लगाया है। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के सालाना सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कहना है कि गुजरात में जनता का रुख और पंजाब के गुरदासपुर उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रधानमंत्री को जनता की नाराजगी का अहसास हो चुका है।
 
जनता समझने लगी है असलियत
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा, उसके नेता चाहे जो प्रयास कर लें, लेकिन जनता असलियत समझने लगी है। इसलिए गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा की घबराहट सोशल मीडिया पर भी दिख रही है। वह कांग्रेस उपाध्यक्ष का मजाक उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं।

अहमद पटेल मामले में भाजपा का हमला, नकवी बोले-कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ
कांग्रेस उपाध्यक्ष की ट्विटर पर बढ़ रही लोकप्रियता पर भी आरोप लगाए गए। गौरतलब है कि ट्विटर पर राहुल गांधी काफी सक्रिय हैं। उनकी फालोइंग भी करीब 10 लाख तक बढ़ी है। अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर लग रहे आरोपों पर भी उन्होंने बेहद चुटीले अंदाज में अपने पालतू कुत्ते के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडिया लगातार चर्चा में बना हुआ है।
 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed