Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी से दिया इस्तीफा
तलाला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड़ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राज्य में बड़ा झटका लगा है। यहां के तलाला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा।
इससे पहले कांग्रेस को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा था। गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता व 11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा ने अपने बेटों राजूभाई राठवा व रंजीत भाई राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह सभी नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कुछ देर बाद ही इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रभारी हिमांशु व्यास भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।