फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election: CD scandal of hardik patel, bjp attacked on him

गुजरात में कथित सीडी सामने आने के बाद बोले हार्दिक पटेल- जिसे जो करना हो कर ले

Mon, 13 Nov 2017 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Nov 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election: CD scandal of hardik patel, bjp attacked on him

गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले सामने आई एक सीडी ने प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया है। यह सीडी युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की बताई जा रही है जिसमें वह एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः गुजरात: कपिल सिब्बल के साथ पाटीदार नेताओं की मीटिंग, हार्दिक देंगे कांग्रेस का साथ?
विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह उनके आंदोलन को दबाने की साजिश है, उन्होंने कहा की "जिसे जो उखाड़ना है उखाड़ ले उन पर इन चीजों का कोई फर्क नहीं पड़ता"। वहीं सीडी जारी करने वाले युवक ने दावा किया है कि उसके पास हार्दिक और उसके अन्य साथियों की भी कई सीडी हैं। युवक ने हार्दिक से इस मामले में सफाई मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कथित सीडी को लेकर काफी दिनों से गुजरात में हंगामा मचा हुआ है। कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया था कि कुछ दिनों में भाजपा के द्वारा उनकी फर्जी सीडी सामने लाई जा सकती है। हार्दिक ने इसे अपनी छवि बिगाड़ने की साजिश बताया था।

यह भी पढ़ेंः अमर उजाला पोल: गुजरात चुनाव में किंग मेकर साबित नहीं होंगे हार्दिक पटेल

हार्दिक के इस दावे के बीच ही गुजरात में एक सीडी की वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। दो दिनों से न्यूज चैनलों पर भी इस सीडी के वीडियो दिखाए जा रहे हैं, जिनमें हार्दिक पटेल एक युवती के साथ बैठे दिख रहे हैं।

सीडी जारी करने वाले युवक ने कहा हार्दिक के साथियों की सीडी भी है

Gujarat election: CD scandal of hardik patel, bjp attacked on him
वीडियो में दिखाई दे रहे युवक का चेहरा काफी हद तक हार्दिक पटेल से मिलता है हालांकि युवती का चेहरा उसमें नहीं दिख रहा है। यह सीडी दस मिनट की है जिसमें पड़ी तारीख उसके मई 2016 का होने का इशारा का रही है।

वीडियो सामने आने के बाद हार्दिक पटेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि "उन्होंने पहले ही दावा किया था कि उनकी लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ऐसी कोई न कोई करतूत जरूर करेगी। हार्दिक ने कहा यह पाटीदार आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है जिससे उन्हें और उनके साथियों को बदनाम किया जा सके।" हार्दिक ने इसे महिलाओं का अपमान भी बताया।

हार्दिक ने कहा कि, "वह इन हरकतों से डरने या पीछे हटने वाले नहीं हैं जिसे जो उखाड़ना है उखाड़ ले।" हालांकि उन्होंने सीडी में अपने आने या न होने पर कोई बयान नहीं दिया। वहीं सीडी जारी करने वाला युवक भी सामने आ गया। एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अश्विन सांकडसरिया नाम के युवक ने दावा किया कि उसके पास हार्दिक और उसके कई साथियों की ऐसी सीडी हैं जिनमें उनकी अय्याशियों के किस्से हैं।

अश्विन ने इस मुद्दे पर हार्दिक पटेल से सफाई देने की मांग की। युवक ने हार्दिक को चुनौती देते हुए कहा कि वह चार दिन में साबित करें कि सीडी में हार्दिक हैं या नहीं। बता दें कि गुजरात में आगामी 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले ही सीडी कांड से राज्य की सियासत गरमा गई है। यह मामला सामने आने के बाद भाजपा को हार्दिक पटेल पर हमलावर होने का मौका मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed