गुजरात: कपिल सिब्बल के साथ पाटीदार नेताओं की मीटिंग, हार्दिक देंगे कांग्रेस का साथ?
गुजरात में पाटीदारों को ओबीसी के तहत रिजर्वेशन देने के लिए कांग्रेस ने माथापच्ची शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी नतीजे पर पार्टी पहुंच नहीं पाई है। बुधवार की देर रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति से जुड़े लोगों की कांग्रेस ऑफिस में मुलाकात हुई। हालांकि इस मीटिंग में हार्दिक पटेल शामिल नहीं थे।
BJP के पास है मेरी फर्जी सेक्स सीडी, चुनाव से ठीक पहले होगी जारीः हार्दिक
पाटीदार नेता बमभानिया ने बताया कि कांग्रेस ने हमें आरक्षण देने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई है। कांग्रेस ने हमें आरक्षण को लेकर संवैधानिक विकल्प भी सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक और कानूनी विशेषज्ञ से बातचीत के बाद कांग्रेस से एक फाइनल मीटिंग की जाएगी।
अमर उजाला पोल: गुजरात चुनाव में किंग मेकर साबित नहीं होंगे हार्दिक पटेल
वहीं मीटिंग के बाद कपिल सिब्बल ने बताया कि हमारे बीच लंबी बातचीत हुई लेकिन लेकिन हम उन बातों को मीडिया के सामने नहीं बता सकते। इस बैठक में पाटीदार आंदोलन समिति की ओर से दिनेश बमभानिया, गीता पटेल, अल्पेश कठेरिया, ललित वसोआ और नीरव पटेल सहित कुल 13 नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान सिब्बल के साथ गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को 8 नवंबर तक पाटीदार आरक्षण पर अपना रुख साफ करने की डेडलाइन दी थी।
Senior Congress leader Kapil Sibal meets Patidar leaders in Ahmedabad #GujaratElections2017 pic.twitter.com/BF7rlh7ECF
— ANI (@ANI) November 8, 2017
गुजरात चुनाव में जीत के लिए ओबीसी पर ध्यान देगी भाजपा
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से आक्रामक रूप से पटेल वोटरों को लुभाने के बीच भाजपा विधान सभा चुनाव में जीत के ओबीसी मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह बात पार्टी के नेताओं की तरफ से कही जा रही है।
पार्टी के अंदरूनी व्यक्ति ने कहा कि अगले महीने होने वाला विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी करीब 40 ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है। 182 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरण में मतदान होगा।
पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘आगामी चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट देगी। हमारा ध्यान राज्य में ओबीसी समुदाय के विश्वास को जीतना है।’ राज्य में भाजपा का मजबूत सहयोगी माने जाने वाले पटेल समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ है।
गुजरात में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल रहा है। राज्य की आबादी में पटेल समुदाय की भागीदारी करीब 13 फीसदी है जबकि ओबीसी की हिस्सेदारी करीब 35 फीसदी है। हालांकि भाजपा प्रवक्ता जगदीश भावसर ने कहा कि राज्य चुनाव पार्टी सभी समुदाय को अपने साथ लेकर चलेगी। पार्टी को सभी जातियों के वोट मिलते रहे हैं यही कारण है कि हम राज्य में पांच बार जीते हैं।