फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election bjp minister prakash Javadekar campaigning door-to-door in gujarat

गुजरात: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- विकास पागल नहीं हुआ है कांग्रेस पगला गई है

Sun, 12 Nov 2017 11:50 AM IST
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 12 Nov 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
gujarat election bjp minister prakash Javadekar campaigning door-to-door in gujarat
prakash Javadekar - फोटो : ANI
गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेता वोटरों को लुभाने और उनसे मिलने के लिए डोर टू डोर पहुंच रहे हैं। बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों का एक दल भी गुजरात में मौजूद है। रविवार को  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर भी चुनाव के मद्देनजर गुजरात में डटे हुए हैं और वोटरों से मिलने घर-घर पहुंच रहे हैं और वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


वोटरों से मिलने के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने विकास के मुद्दे को एक बार फिर से हवा देते हुए कहा, विकास पागल नहीं हुआ है बल्कि कांग्रेस पगला गई है। उन्होंने कहा कि विकास को अपनी जगह पे बना हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं। ये विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन चुका है। अपनी शाख बचाने के लिए बीजेपी के हर दिग्गज नेता गुजरात में कमान संभाल रखी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान

‘वे लोग एक बस में घूम रहे हैं जबकि हम गुजरात के लोगों के दिल में हैं

gujarat election bjp minister prakash Javadekar campaigning door-to-door in gujarat
Prakash Javadekar - फोटो : ANI
विपक्षी कांग्रेस को ‘जन विरोधी’ करार देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घर-घर जाकर प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘गुजरात में चुनाव जीतने के प्रति भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है। राज्य सरकार ने जो काम किया है उसके आधार पर पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।’ 

उन्होंने कहा, ‘गुजरात में राज्य सरकार ने जो सबसे महत्वपूर्ण काम किया है उसमें नर्मदा का पानी राज्य के सूखाग्रस्त इलाके सौराष्ट्र और कच्छ तक लाना शामिल है।’ 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। कांग्रेस ने हमेशा से नर्मदा परियोजना को रोकने की कोशिश की। यह (कांग्रेस) जन विरोधी है और इसलिए लोग (भाजपा) सरकार के साथ हैं जिसने क्षेत्र में पानी लाने का काम किया है।’ 
उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा, ‘वे लोग एक बस में घूम रहे हैं जबकि हम गुजरात के लोगों के दिल में हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed