फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election AAP Kejriwal Mann and Congress Gehlot to begin their three day state visit to address rallies

Gujrat Election: आप और कांग्रेस ने की गुजरात में ताल ठोंकने की तैयारी, केजरीवाल-मान के अलावा गहलोत दिखाएंगे दम

Fri, 28 Oct 2022 01:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शुक्रवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन
Gujarat Election AAP Kejriwal Mann and Congress Gehlot to begin their three day state visit to address rallies
aap and congress

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान इस सप्ताह हो सकता है। उससे पहले ही भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी(आप) समेत तमाम राजनीतिक दल चुनावी ताल ठोक  रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शुक्रवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। तीनों दिग्गज अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब  के सीएम भगवंत मान छह रैलियों को संबोधित करेंगे। आप की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक,  केजरीवाल और मान पंचमहल जिले की मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पाटन जिले की कांकरेज विधानसभा सीट पर एक रैली को भी संबोधित करेंगे। शनिवार को वे नवसारी जिले के चिखली और नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि रविवार को दोनों भावनगर जिले की गरियाधर विधानसभा सीट और राजकोट जिले के धोराजी में जनसभा को संबोधित करेंगे।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि अपने दौरे के दौरान वे आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन


गहलोत भी करेंगे छह जनसभाओं को संबोधित 
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी छह जनसभाएं करेंगे। गहलोत शुक्रवार को दाहोद जिले के गरबाडा और झालोद में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। शनिवार को वह दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले के नवसारी में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि रविवार को वह तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल में होने हैं चुनाव 
गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि  इस वजह से चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी हो रही है। पिछले साल 2017 विधानसभा चुनाव में भी चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के ऐलान के करीब 13 दिन बाद गुजरात चुनाव की घोषणा की थी। राज्य की विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। पिछले 24 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed