फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 visnagar assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Visnagar Assembly Seat: यहां से भाजपा के ऋषिकेश पटेल की हुई जीत, भूपेंद्र सरकार में मिला ये अहम मंत्रालय

Thu, 15 Dec 2022 07:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 07:21 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक ऋषिकेश गणेशभाई पटेल को लगातार चौथी बार टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन
gujarat election 2022 visnagar assembly seat chunav result profile and history news in hindi
ऋषिकेश पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 गुजरात चुनाव में महेसाणा जिले की विसनगर विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा के लिए काफी अहम है।  इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक ऋषिकेश गणेशभाई पटेल को टिकट दिया था। इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के ऋषिकेश पटेल ने कांग्रेस के किरीटभाई पटेल को 34,405 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को गुजरात सरकार का गठन हुआ। इसमें ऋषिकेश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भूपेंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा, ऊच्च एवं तकनीकि शिक्षा, विधि, न्याय, विधायी और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि ये सीट भाजपा के लिए मजबूत गढ़ मानी जाती है। यहां पार्टी को 1995 से लगातार जीत मिल रही है। वहीं, कांग्रेस को यहां सिर्फ दो चुनाव 1962 और 1967 में ही जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ऋषिकेश गणेशभाई पटेल ने कांग्रेस के महेंद्र कुमार पटेल को महज 2,869 वोटों से हराया था। हालांकि, इस चुनाव में नोटा ने कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र कुमार पटेल का गणित बिगाड़ने का काम किया क्योंकि नोटा को 2,992 वोट पड़ गए थे और वो चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में नौ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
 2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे ऋषिकेश गणेशभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार भोलाभाई पटेल को शिकस्त दी थी।

ऋषिकेश गणेशभाई पटेल को लगातार चौथी बार टिकट मिला था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक ऋषिकेश गणेशभाई पटेल को लगातार चौथी बार टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से जयंतीलाल मोहनलाल पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में मेहसाणा जिले की 5 सीटों पर जीती थी भाजपा
विसनगर सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed