{"_id":"637b40063523a550bc53b3fe","slug":"gujarat-election-2022-vatva-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vatva Assembly Seat: यहां एक लाख से भी ज्यादा वोट से जीती भाजपा, जानें किस उम्मीदवार ने दिलाई ये जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vatva Assembly Seat: यहां एक लाख से भी ज्यादा वोट से जीती भाजपा, जानें किस उम्मीदवार ने दिलाई ये जीत
Thu, 15 Dec 2022 07:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:24 PM IST
सार
2022 चुनाव के लिए भाजपा ने अपने निवर्तमान विधायक प्रदीप सिंह भागवत सिंह जडेजा की जगह बाबू सिंह जाधव को टिकट दिया था। जाधव ने कांग्रेस के बलवंत भाई गढ़वी को 1,00,046 वोटों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
भाजपा जश्न मनाते हुए
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
अहमदाबाद जिले की वटवा सीट सियासी लिहाज से काफी खास रही है। इस सीट से पिछला चुनाव भाजपा के प्रदीप सिंह जडेजा जीते थे। हालांकि, जडेजा ने 2022 चुनाव में न उतरने की इच्छा जताई थी। भाजपा ने यहां से बाबू सिंह जाधव को टिकट दिया था। जाधव ने कांग्रेस के बलवंत भाई गढ़वी को 1,00,046 वोटों से करारी शिकस्त दी।
2017 चुनाव में भाजपा ने दी थी कांग्रेस को करारी शिकस्त
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक प्रदीप सिंह भागवत सिंह जडेजा को टिकट दिया था। जडेजा ने कांग्रेस के बिपिन चंद्र पटेल को 62 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 14 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से पूर्व गृह मंत्री ने लड़े दोनों चुनाव
2008 में हुए परिसीमन के बाद वटवा सीट अस्तित्व में आई थी। इस चुनाव से पहले यहां अब तक दो ही चुनाव हुए थे। 2012 में पहली बार चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा को जीत मिली थी। उस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह जडेजा थे जो पहले असरवा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। जडेजा ने कांग्रेस के अतुल कुमार पटेल को हराया था।
2022 चुनाव के लिए भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक प्रदीप सिंह भागवत सिंह जडेजा की जगह बाबू सिंह जाधव को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर बलवंत भाई गढ़वी को मैदान में उतारा था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
वटवा सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।