फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Porbandar Assembly Seat Profile and History

Porbandar Assembly Seat: कांग्रेस के दिग्गज अर्जुन मोढवाडिया जीते, लगातार दो बार हराने वाले बाबूभाई को दी मात

Mon, 19 Dec 2022 07:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 07:01 PM IST
सार

पिछले कई चुनाव से यहां भाजपा-कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं बाबूभाई बोखिरिया और कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया के बीच ही मुकाबला रहा है। 2002, 2007 और 2022 में मोढवाडिया जीते तो 1995, 1998, 2012 और 2017 में बोखिरिया को जीत मिली।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Porbandar Assembly Seat Profile and History
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

पोरबंदर जिले में आने वाली पोरबंदर विधानसभा सीट इस चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में एक थी। ये सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि पोरबंदर महात्मा गांधी का गृह नगर है। इस सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक बाबूभाई बोखिरिया को उम्मीदवार बनाया था। बोखिरिया 2012 में भी इस सीट से जीते थे।
विज्ञापन


पिछली बार भाजपा को जीत दिलाने वाले बाबूभाई बोखिरिया इस बार अपनी सीट हार गये। बोखिरिया को उनके चिर प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन मोढवाडिया ने 8,181 वोटों से हराया। इससे पहले लगातार दो बार बोखिरिया यहां से जीते थे। 
विज्ञापन


2017 में कम वोटों से ही जीत पाए थे भाजपा के मौजूदा विधायक 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा ने बाबूभाई  बोखिरिया ने अपने चिर प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन मोढवाडिया को महज 1,855 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में भी बाबूभाई बोखिरिया ने कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया को 17 हजार वोट से हराया था। उस चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 6 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
 इसके पहले 2007 और 2002 में कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया यहां से जीते थे। पिछले कई सालों से यहां भाजपा व कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं बाबूभाई बोखिरिया व अर्जुन मोढवाडिया के बीच ही मुकाबला रहा है। वहीं, 1995 और 1998 में यहां से भाजपा के मौजूदा विधायक बाबूभाई बोखिरिया ने जीत दर्ज की थी। 
इस बार भी अर्जुन मोढवाडिया और बाबूभाई बोखिरिया में ही थी टक्कर
पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी इस सीट से दोनों चिरप्रतिद्वंदी आमने-सामने थे। भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक बाबूभाई बोखिरिया को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस की ओर से अर्जुन मोढवाडिया फिर से मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में पोरबंदर जिले से ही जीता था एनसीपी का एकलौता विधायक   
पोरबंदर सीट, पोरबंदर जिले की दो सीटों में से एक है। पोरबंर जिले की एक अन्य सीट कुटियाना है। 2017 में कुटियाना से शरद पवार की पार्टी एनसीपी को जीत मिली थी। यहां से कंधाल जडेजा जीते थे। हालांकि, इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज जडेजा ने एनसीपी से इस्तीफा दे दिया था। जडेजा समाजवादी पार्टी से मैदान में उतरे थे और चुनाव में जीत दर्ज की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed