फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 nadiad assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Nadiad Assembly Seat: यहां BJP ने लगाया जीत का छक्का, जानें नाडियाड सीट के समीकरण

Mon, 19 Dec 2022 03:52 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:52 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने पांच बार के विधायक पंकजभाई विनुभाई देसाई को ही मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने ध्रुवल पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा ने इस सीट पर पंकजभाई विनुभाई देसाई ने कांग्रेस के ध्रुवल पटेल को 53,871 वोटों से हरा दिया। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 nadiad assembly seat chunav result profile and history news in hindi
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


खेड़ा जिले की नाडियाड विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक है। इस चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर पंकजभाई विनुभाई देसाई को मैदान में उतारा था। देसाई ने कांग्रेस के ध्रुवल पटेल को 53,871 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन


यहां के पिछले ट्रेंड्स की बात करें तो सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों को भी जीत मिलती रही है। इस सीट पर भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस चुनाव से पहले पार्टी पिछले पांच चुनाव से यहां जीत दर्ज करती आ रही है। 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पंकज भाई देसाई ने कांग्रेस के जितेंद्र पटेल को 20 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी नौ की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे पंकज भाई देसाई ने कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र भाई पटेल को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने पांच बार के विधायक को उतारा था  
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने पांच बार के विधायक पंकजभाई विनुभाई देसाई को ही मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने ध्रुवल पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से हर्षदकुमार सुरेशभाई वाघेला मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में खेड़ा जिले में भाजपा-कांग्रेस को मिली तीन तीन सीट 
नाडियाड सीट खेड़ा जिले में आती है। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। 2017 में जिले की छह में से तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन ही सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed