{"_id":"6386a819b747600f9854560e","slug":"gujarat-election-2022-more-than-two-crore-voters-will-vote-on-89-seats-in-the-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर दो करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट, मैदान में 788 उम्मीदवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर दो करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट, मैदान में 788 उम्मीदवा
Wed, 30 Nov 2022 06:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:18 AM IST
सार
सूरत पूर्व से आप प्रत्याशी ने अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा, भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने छह और आप ने पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
गुजरात इलेक्शन(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों के 89 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इन सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता 788 उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे। प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के आने से चुनाव में त्रिस्तरीय लड़ाई देखने को मिल रही है। आप ने 182 विधानसभा सीटों में से 181 पर उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 89-89 और आप के 88 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सूरत पूर्व से आप प्रत्याशी ने अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा, भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने छह और आप ने पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 718 पुरुष और केवल 70 महिलाएं हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पहले चरण में 57, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 14, समाजवादी पार्टी ने 12, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि 339 निर्दलीय हैं।