फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 Mehmedabad assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Mehmedabad Assembly Seat: महमेदाबाद में भाजपा के अर्जुन ने खिलाया कमल, जानें यहां के चुनावी समीकरण

Wed, 21 Dec 2022 12:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी Gujarat Election 2022, Election 2022,
Gujarat Election 2022, Election 2022, Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 21 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

Mehmedabad assembly seat: भाजपा के अर्जुनसिंह चौहान ने कांग्रेस ने जुवानसिंह चौहान को 45,604 वोटों से बड़े अंतर से हराया। अर्जुनसिंह को कुल 1,08,541 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के जुवानसिंह चौहान को 62,937 वोट से संतोष करना पड़ा। आप उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 Mehmedabad assembly seat chunav result profile and history news in hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


खेड़ा जिले की महमेदाबाद विधानसभा सीट पर हुए चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों को भी जीत मिलती रही है। इस सीट पर भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां से मौजूदा विधायक अर्जुन सिंह चौहान इस बार भी भजपा के उम्मीदवार थे। भाजपा के अर्जुनसिंह चौहान ने कांग्रेस ने जुवानसिंह चौहान को 45,604 वोटों से बड़े अंतर से हराया। अर्जुनसिंह को कुल 1,08,541 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के जुवानसिंह चौहान को 62,937 वोट से संतोष करना पड़ा। आप उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। आप के प्रमोदभाई चौहान को महज 4,363 वोट मिले। इसके अलावा अन्य तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। महमेदाबाद के 3,535 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह चौहान ने कांग्रेस के गौतम भाई चौहान को 20 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी दो की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे गौतम भाई चौहान ने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह चौहान को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में से छह बार यहां से भाजपा को जीत मिली है। वहीं, तीन बार कांग्रेस उम्मीदवार यहां से जीतने में सफल रहे हैं। 

भाजपा ने मौजूदा विधायक को उतारा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक अर्जुनसिंह चौहान को ही मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने जुवानसिंह चौहान को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रमोदभाई चौहान मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में खेड़ा जिले में भाजपा-कांग्रेस को मिली तीन तीन सीट 
महमेदाबाद सीट खेड़ा जिले में आती है। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। 2017 में जिले की छह में से तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन ही सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed