फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Lunawada Assembly Seat Profile And History

Lunawada Assembly Seat: यहां कांग्रेस के गुलाबसिंह ने दर्ज की जीत, जानें कैसे हैं इस सीट के चुनावी समीकरण

Sun, 01 Jan 2023 05:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: लुनावाड़ा विधानसभा सीट पर  कांग्रेस के गुलाबसिंह सोमसिंह चौहाण ने भाजपा के जिग्नेशकुमार अंबालाल सेवक को 26,620 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 45,467 वोट जबकि को यहां 72,087 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Lunawada Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


महिसागर जिले की लुनावाड़ा विधानसभा सीट पर  कांग्रेस के गुलाबसिंह सोमसिंह चौहाण ने भाजपा के जिग्नेशकुमार अंबालाल सेवक को 26,620 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 45,467 वोट जबकि को यहां 72,087 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय जयप्रकाश पुरुषोत्तमभाई पटेल (जे.पी.) रहे। पटेल को 43,749 वोट मिले जो कुल वोट का  23.78 फीसदी रहा। यहां आप के उम्मीदवार समेत पांच की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को यहां 3,288 वोट मिले।
विज्ञापन


महिसागर जिले की दो सीटों पर भाजपा विजयी
लुनावाड़ा सीट महिसागर जिले में आने वाली तीन सीटों में से एक है। इस जिले में कुल तीन ही सीटें हैं। इस विधानसभा चुनाव में जिले की दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में निर्दलीय को मिली थी जीत
लुनावाड़ा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय रतनसिंह राठौड़  को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने मनोज कुमार पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें रतनसिंह राठौड़ ने 3200 वोटों से हराया था। यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed