फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jamalpur-Khadia Assembly Seat Profile and History

Jamalpur-Khadia Assembly Seat: इमरान खेड़ावाला ने कांग्रेस को दिलाई लगातार दूसरी जीत, जानें पुराने नतीजे

Fri, 16 Dec 2022 12:15 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:15 PM IST
सार

अहमदाबाद जिले की जमालपुर खड़िया सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को अपना प्रत्याशी बनाया था। खेड़ावाला अपनी सीट जीत गये। उन्होंने भाजपा के भूषणभाई भट्ट को 13,658 वोटों से हराया।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jamalpur-Khadia Assembly Seat Profile and History
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की जमालपुर खड़िया सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को अपना प्रत्याशी बनाया था। अबकी कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद खेड़ावाला अपनी सीट जीत गये। उन्होंने भाजपा के भूषणभाई भट्ट को 13,658 वोटों से हराया।  
विज्ञापन


इस चुनाव में जमालपुर खड़िया सीट भाजपा व कांग्रेस के लिए काफी अहम रही। इस चुनाव से पहले यहां हुए दो चुनाव में से एक में भाजपा तो एक में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों काफी संख्या में हैं। समुदाय का वोट किसी भी पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने इमरान खेड़ावाला को टिकट दिया था। खेड़ावाला ने इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अशोक भट्ट को छह हजार वोटों से हराया था। 

गौरतलब है कि 2012 से पहले इस सीट का नाम खेड़िया हुआ करता था लेकिन 2012 में खेड़िया के आगे जमालपुर जोड़ दिया गया था। 2012 में भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में अशोक भट्ट ने कांग्रेस के समीर खान सिपाई को शिकस्त दी थी। 

AIMIM ने गुजरात अध्यक्ष को यहां से दिया था टिकट 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने भूषणभाई भट्ट को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को ही उम्मीदवार घोषित किया था। आप की ओर से हारूनभाई नागोरी उतरे थे जिनकी इस चुनाव में जमानत जब्त हो गई। उन्हें केवल 5,887 वोट ही मिले।

इसके अलावा ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी यहां मैदान में थी। इसने अपने गुजरात इकाई के प्रमुख साबिर काबलीवाला को मैदान में उतारा था। उन्हें इस चुनाव में महज 15,677 वोट ही मिल पाए। बता दें कि काबलीवाला इसी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक भी हैं। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
जमालपुर खड़िया अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed