फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jalalpore Assembly Seat Profile and History

Jalalpore Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने लगाया जीत का छक्का, जानें क्या रहे हैं यहां के समीकरण

Wed, 14 Dec 2022 05:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:57 PM IST
सार

इस चुनाव से पहले सौराष्ट्र क्षेत्र में आने वाली जलालपोर सीट पर भाजपा पिछले पांच चुनाव जीत चुकी है। पांच बार के भाजपा विधायक आरसी पटेल का इस बार मुकाबला कांग्रेस के परिमल भाई पटेल से था जिसमें जीत आरसी पटेल की हुई।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jalalpore Assembly Seat Profile and History
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


नवसारी जिले की जलालपोर सीट से भाजपा ने पांच बार के विधायक रमेशभाई छोटू भाई पटेल (आरसी पटेल) को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में पटेल एक बार फिर विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के परिमल भाई पटेल को 68,699 वोटों से करारी हार दी।
विज्ञापन


इस सीट के पुराने नतीजों पर नजर डालें तो यहां भाजपा मजबूत रही है। इसके नेता आरसी पटेल 1998 से लगातार जीत रहे हैं। हालांकि, 1998 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 2017 में लगातार पांचवीं बार जीते आरसी पटेल
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के आरसी पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार परिमल भाई पटेल को 25 हजार वोट से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी पांच उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बच पाई थी। 

2017 में भाजपा ने जिले की चार में से तीन सीटें जीतीं 
जलालपोर सीट, नवसारी जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चार में से तीन सीट पर भाजपा ने जीत हासिल थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में मात्र एक ही सीट आ पाई थी। सौराष्ट्र क्षेत्र में आने वाली जलालपोर सीट पर भाजपा पिछले पांच चुनाव जीत रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरसी पटेल यहां से छठवीं बार विधायक पद की शपथ लेंगे। उन्होंने 1998 में पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2002, 2007, 2012, 2017 और 2022 में भी पटेल को इस सीट पर जीत मिली।  


आदिवासी व पटेल वोटरों पर रहती है पार्टियों की नजर 
इस सीट पर आदिवासी व पटेल समुदाय के लोगों की संख्या काफी है। इन्हीं समुदाय के वोटरों पर हमेशा पार्टियों की नजर रहती है। इस सीट के लिए भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक आरसी पटेल को ही मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने परिमल भाई पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed