फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Ghatlodiya Assembly Seat Profile and History

Ghatlodia Assembly Seat: CM भूपेंद्र पटेल ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी जीत, जानें घाटलोडिया सीट का इतिहास

Wed, 14 Dec 2022 05:43 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:43 PM IST
सार

गुजरात को दो मुख्यमंत्री देने वाली घाटलोदिया सीट से एक बार फिर भूपेंद्र पटेल चुनावी मैदान में थे। पाटीदार बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद अमी बेन याग्निक को टिकट दिया था।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Ghatlodiya Assembly Seat Profile and History
भूपेंद्र पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट रही। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक बार फिर यहां से मैदान में थे। इस चुनाव में भूपेन्द्र पटेल ने इस सीट की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य अमीबेन को 1,92,263 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। सोमवार को भूपेन्द्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ ली।
विज्ञापन


इस चर्चित सीट के इतिहास पर गौर करें तो 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह अस्तित्व में आई। 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए। अब तक हुए तीनों चुनाव में इस सीट से भाजपा को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में आनंदी बेन पटेल को मिली थी जीत
 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा की आनंदी बेन पटेल जीती थीं। उन्होंने कांग्रेस के रमेश भाई पटेल को एक लाख 10 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। उस चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। उनकी जगह तत्कालीन घाटलोडिया विधायक आनंदी बेन पटेल को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। आनंदी बेन करीब सवा साल तक इस पद पर रहीं। 2017 के विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले उनकी जगह विजय रूपाणी को राज्य की कमान सौंप दी गई थी। 

2017 में भूपेंद्र पटेल इसी सीट से पहली बार बनेथे विधायक, 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने भूपेंद्र पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। पटेल ने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को एक लाख 17 हजार से ज्यादा वोट हराया। इन दोनों के अलावा बाकी 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को भाजपा ने चुनाव से 15 महीने पहले राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। इस चुनाव में भूपेंद्र पटेल पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे और उनके नेतृत्व में पार्टी ने रिकार्ड 156 सीटें जीती।   

पटेल वोटर निभाते हैं निर्णायक भूमिका 
इस शहरी सीट पर पाटीदार समाज के वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इस बार भी इस सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक चुनाव लद रही थीं। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


 2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
घाटलोडिया सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed