फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 gariadhar assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Gariadhar Assembly Seat: आप ने यहां भाजपा को जीत की हैट्रिक लगाने से रोका, जानें क्या रहे हैं यहां के पुराने न

Wed, 14 Dec 2022 05:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 14 Dec 2022 05:38 PM IST
सार

भाजपा ने मौजूदा विधायक केशुभाई हिरजीभाई नकराणी को मैदान में उतारा था। इस बार नकराणी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुधीर वघाणी के हाथों महज 4,819 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
gujarat election 2022 gariadhar assembly seat chunav result profile and history news in hindi
जीत का जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में भावनगर जिले की गरियाधार विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक केशुभाई हिरजीभाई नकराणी को मैदान में उतारा था। इस बार नकराणी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुधीर वघाणी के हाथों महज 4,819 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। इस सीट पर भाजपा ने इस चुनाव के पहले हुए दोनों चुनाव जीते थे। नए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। 2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार केशुभाई हिरजीभाई नाकराणी ने कांग्रेस के परेशभाई खेनी को महज 1,876 वोटों से हराया था। इस चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे केशुभाई हिरजीभाई नाकराणी ने कांग्रेस उम्मीदवार बाबूभाई मंगुकिया को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट बरकरार रखा था  
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक केशुभाई हिरजीभाई नाकराणी को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने दिव्येश मनुभाई चावड़ा को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से सुधीर वाघाणी मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में भावनगर जिले की 6 सीट पर जीती थी भाजपा
गरियाधार सीट, भावनगर जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से छह सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed