{"_id":"6379f5efc2b2863aa7107e94","slug":"gujarat-election-2022-bjp-suspends-7-rebel-mlas-in-gujarat-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी कार्रवाई, सात बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी कार्रवाई, सात बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
Sun, 20 Nov 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Nov 2022 03:10 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया, सातों विधायकों को छह साल के लिए निलंबित किया गया है। सभी विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी ने सात बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन पूर्व विधायकों ने इस बार टिकट कटने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
छह साल के लिए किए गए निलंबित
जानकारी के मुताबिक, इन सातों विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया था। इसके बाद से ये विधायक लगातार टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि, टिकट न मिलने के बाद इन विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया, सातों विधायकों को छह साल के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
इन विधायकों पर हुई कार्रवाई
भाजपा ने जिन विधायकों को निलंबित किया है, उनमें नर्मदा जिले के नंदोद से हर्षद वसावा, जूनागढ़ के केशोद से अरविंद लडानी, सुरेंद्रनगर से छत्रसिंह गुंजारिया, वलसाड से केतन भाई पटेल, राजकोट ग्रामीण से भरत भाई चावड़ा, गिर सोमनाथ जिले के वेरावल से उदय भाई शाह और अमरेली करण भाई बरैया को शामिल हैं।
विज्ञापन